सागर- खुरई में अपराधियों पर CCTV की नजर, स्कूल-पेट्रोल पंप से बाजार बढ़ेगा कैमरों का नेटवर्क

 

सागर जिले के खुरई क्षेत्र में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस ने निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अब स्कूलों, पेट्रोल पंप, बाजार और ग्राम पंचायतों जैसे प्रमुख स्थानों पर CCTV कैमरों का नेटवर्क बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसी को लेकर खुरई में पुलिस और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। खुरई शहरी थाना परिसर में हुई बैठक में एसडीओपी आईपीएस काजल सिंह ने स्कूल प्राचार्यों, पेट्रोल पंप संचालकों, व्यापारियों और ग्राम पंचायतों के सरपंचों से CCTV व्यवस्था को लेकर चर्चा की। बैठक में अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ किसी घटना के बाद आरोपियों की पहचान और उन तक पहुंचने में CCTV कैमरों की भूमिका पर जोर दिया गया।

एसडीओपी काजल सिंह ने स्कूल प्रबंधन से कहा कि स्कूल परिसर के अंदर कैमरे लगाने के साथ सड़क की ओर भी CCTV की निगरानी सुनिश्चित की जाए। खास तौर पर स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों पर कैमरे लगाए जाएं। बैठक में नाबालिगों से जुड़े अपराधों या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की बात भी कही गई। पुलिस और स्कूल प्रबंधन के बीच त्वरित सूचना के आदान-प्रदान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी घटना की जानकारी पुलिस तक जल्द पहुंच सके।

वहीं पेट्रोल पंप संचालकों को भी CCTV व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने पेट्रोल पंप के पूरे परिसर के साथ मुख्य सड़क की ओर हाई क्वालिटी कैमरे लगाने की सलाह दी। साथ ही रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने और CCTV रिकॉर्डिंग का कम से कम 60 दिन का बैकअप सुरक्षित रखने को कहा गया। पुलिस का फोकस अब खुरई क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों को कैमरों की निगरानी में लाने पर है। स्कूल, पेट्रोल पंप, बाजार और ग्राम पंचायतों में CCTV नेटवर्क मजबूत होने से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और घटनाओं की जांच में मदद मिलने की उम्मीद है। बैठक में थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी सहित स्कूल, पेट्रोल पंप, व्यापारिक संस्थानों और ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। पुलिस ने सभी संस्थानों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।


By - sagar tv news
01-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.