सागर- एक्सप्रेस ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही मचा हड़ कंप, गेट के पास मिला यात्री, डॉ. बोले देर हो गई
सागर के बीना स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन आकर रुकी। लेकिन उसके एक कोच में कुछ ऐसा हुआ की हड़कंप मच गया। गेट के पास एक यात्री बेसुध पड़ा हुआ था। तत्काल ही जीआरपी और रेल्वे अस्पताल की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी क्योंकि उसकी जान जा चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। ये पूरी घटना बीते दिन बीना रेलवे स्टेशन से सामने आई। जहां समता एक्सप्रेस के स्लीपर के S-2 कोच में अचानक हड़कंप की स्थिति बन गयी थी।
बताया जा रहा है की बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर पहुंची समता एक्सप्रेस के S-2 कोच में गेट के पास 55 साल का यात्री अचेत मिला। स्टेशन प्रबंधन की सूचना पर जीआरपी और रेलवे अस्पताल के डॉक्टर मौके पर पहुंचे।
जांच के बाद डॉक्टर ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने जेब से मिले मोबाइल नंबर के जरिए परिजनों से संपर्क किया। मृतक की पहचान झांसी निवासी हजारी लाल बंजारा के रूप में हुई। उसके पास झांसी से भोपाल का रेलवे टिकट भी मिला। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यात्री की जान हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि जान जाने का खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।