Sagar -इनफ्लुएंसर नेहा पटेल के मोबाइल में छिपा मौत का राज, परिजनों ने किया बड़ा खुलासा
सागर जिले की रहली में इनफ्लुएंसर नेहा पटेल के मामले में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है जिसको लेकर नेहा की परिजनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने को कहा है बता दें कि 22 सितंबर की रात इनफ्लुएंसर नेहा भाभी उर्फ नेहा पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई थी घटना के बाद से ही हर किसी के मन में सवाल है
कि आखिर अपनी कॉमेडी वीडियो से दूसरों को हंसाने वाली नेहा पटेल ने जिंदगी छोड़ने का रास्ता क्यों चुना लेकिन अब नेहा के पति शुभम पटेल और उनके परिजनों को मोबाइल से ऐसा सुराग हाथ लगा है जिसमें उन्हें शक है कि नेहा को इसी नंबर से आने वाले फोन से किसी युवक के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था ब्लैकमेल किया जा रहा था और इसी डर की वजह से उसने यह कदम उठाया है, यह युवक दमोह के बांसा के आसपास का होने की जानकारी मिली है,
शुभम पटेल का कहना है कि नेहा के फोन में नंबर सेव था घटना से पहले उस नंबर पर बात हुई थी और घटना होने की अगले दिन भी 3 से 4 बार फोन आया है उस दिन रॉन्ग नंबर कहने के बाद से ही वह नंबर स्विच ऑफ आ रहा है इसी वजह से नेहा के परिजनों का शक और भी अधिक गहरा गया है कि इस घटना के पीछे इसी युवक का हाथ है,
शुभम ने बताया कि 3 साल पहले उसकी शादी हुई थी शादी के 2 महीने बाद से ही दोनों लोग वीडियो बनाने लगे थे इंस्टा पर एक लाख से अधिक फॉलोअर्स है और फेसबुक पर 65000 से अधिक फॉलोअर्स है हम लोगों के द्वारा कॉमेडी वीडियो बनाए जाते थे और कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ करता था लेकिन अचानक हुई इस घटना से हम लोग तो परेशान है ही इसके बाद मायका पक्ष ने भी दहेज प्रथा और मर्डर करने जैसी आरोप लगाए हम लोगों ने जब मोबाइल चेक किया तो इस नंबर का स्क्रीनशॉट मिला है इसलिए आप चाहते हैं कि कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट से लेकर अन्य चीजों की जांच की जाए यह लड़का कौन है किस तरह से नेहा पटेल को प्रताड़ित कर रहा था कैसे ब्लैकमेल कर रहा था इसकी जांच की जाए