Sagar -नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 30 वाहन जप्त, 34000 जुर्माना वसूला
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद एक्शन में सागर जिला प्रशासन आ गया है नियमो का उलंघन करने वाले स्कूल बस, यात्री बस और ऑटो रिक्शा सहित 30 वाहन जब्त किये इसके साथ ही 12 वाहनों से 34000 रू जुर्माना वसूल किया गया है,
संयुक्त चेकिंग के दौरान यात्री बसों, स्कूल बसों एवं ऑटो रिक्शा की चेकिंग की गई। जांच के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, पंजीयन, फायर किट, फर्स्ट ऐड किट , टायर सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। यात्री बसों में फर्स्टएड बॉक्स एवं निर्धारित मानक के अग्निशमन यंत्र नहीं पाए गए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर स्कूल बसों , ऑटो रिक्शा सहित 30 वाहनों को जप्त कर आरटीओ कार्यालय परिसर में रखे गए है,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर्स ,पुलिस अधीक्षकों को यात्री परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने, बसों के बाधारहित संचालन , निजी बस ऑपरेटरों के फिटनेस, परमिट की शर्तों और वाहन संचालन की नियमित जांच के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में सागर जिले में परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित , व्यवस्थित बनाने के लिए संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान 12 वाहनों में चालक लाइसेंस, वाहन संबंधी दस्तावेज, निर्धारित मानक के अग्निशमन यंत्र, एचएसआरपी नंबर प्लेट एवं रेडियम रिफ्लेक्टर टेप नहीं होने तथा चालक के निर्धारित गणवेश में नहीं होने जैसी कमियां पाई गईं। इन मामलों में मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 34 हजार रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया।