सागर- घर में अवैध रूप से बनाकर बेची जा रही थी शराब,एक आरोपी गिरफ्तार, 6 हजार की शराब जब्त
घर में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाकर उसका बेख़ौफ़ तरीके से बिक्रय किया जा रहा था। लेकिन जब पुलिस को इस बात की भनक लगी तो टीम ने बिना देर किये छापा मार कार्यवाई की। जहां घर से 58 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। कार्यवाई सागर जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र के सदरपुर टांडा गांव में की गयी। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही चार प्लास्टिक के कुप्पों में रखी हुई करीब 6 हजार रूपये कीमत की शराब जब्त की है। आरोपी शराब का अवैध रूप से विक्रय कर रहा था।
बताया गया की खिमलासा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सदरपुर टांडा निवासी राजू बंजारा अपने घर में हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब रखकर उसका अवैध रूप से विक्रय कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली। इस दौरान चार प्लास्टिक के कुप्पों में कुल 58 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार 800 रुपए बताई गई।
पुलिस ने आरोपी से शराब रखने और बेचने से संबंधित लाइसेंस और दस्तावेज मांगे। लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी है।