Sagar- माँ के लिए हैवान बने कलयुगी बेटे को कोर्ट ने सुनाई ऐतिहासक सजा | SAGAR TV NEWS |
जिस मां ने जन्म दिया, पाल पोश कर बढ़ा किया, भी कलयुगी बेटा अपनी मां के लिए हैवान बन गया, मां के साथ रिश्तो को शर्मसार कर पहले गलत काम किया फिर मर्डर कर दिया यह सनसनीखेज मामला सागर जिले के बंडा विधानसभा में आने वाले विनायका थाना क्षेत्र का है, जहां रोडा गांव में आरोपी संतोष उर्फ लल्लू लोधी ने इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया था अब इसी मामले में बंडा सिविल न्यायालय के अपर सत्र जिला न्यायाधीश रामलाल शाक्य ने आरोपी को मृत्युदंड की ऐतिहासिक सजा सुनाई है।
यह मामला बिनैका थाना क्षेत्र का है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 64(2) एफ एवं 103 के तहत कार्रवाई की गई थी। मामले की प्रथम सूचना रिपोर्ट क्रमांक 78/2025 दर्ज की गई थी।
पूरे मामले की विवेचना बिनैका थाना प्रभारी भूपेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा की गई। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा मामले से संबंधित साक्ष्य एवं तथ्यों को एकत्र कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक बंडा संजय कुमार पटैल ने पैरवी की।