सागर- बीना-सागर मार्ग पर ट्राला के नीचे घुसी बाइक; एक युवक की मौत, दूसरा घा यल

 

सागर जिले के जरुवाखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में बीना-सागर मार्ग पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बीसमील-सेमरा पुल के बीच एक निजी ढाबे के पास ट्राला की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट के आसपास हुआ। बताया जा रहा है कि ट्राला और मोटरसाइकिल दोनों जरुवाखेड़ा की ओर से सागर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बीसमील-सेमरा पुल के बीच निजी ढाबे के पास अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और ट्राला के नीचे जा घुसी।

हादसा इतना गंभीर था कि मोटरसाइकिल सवार उमेश अहिरवार, निवासी सेमरा लहरिया, ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर सवार दूसरे युवक पुष्पेंद्र अहिरवार, निवासी सेमरा लहरिया, गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल पुष्पेंद्र को 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। चौकी प्रभारी अनिल कुजूर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे और हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए गए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी हादसे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मोटरसाइकिल किस वजह से अनियंत्रित हुई और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में एक युवक की मौत के बाद से सेमरा लहरिया क्षेत्र में शोक का माहौल है।


By - sagar tv news
30-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.