Sagar- POS मशीन पर अंगूठा भी लगवा लिया,पर्ची भी दे दी, लेकिन राशन अब तक नहीं मिल सका !
पीओएस मशीन पर अंगूठा लगवाने और पर्ची देने के बाद भी लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सागर के बीना विधानसभा और खुरई क्षेत्र के नाउखेड़ा पंचायत में राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों ने इस तरह की परेशानी की बात कही है। खाद्यान दिए जाने के आश्वासन के बाद भी अब तक समाधान नहीं हो सका है। बताया जा रहा है की पहले जंगराई और अब महेरी गांव के ग्रामीण खुरई में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है की पीओएस मशीन पर अंगूठा लगवाने और पर्ची देने के बाद भी उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जांच कराकर राशन दिलाये जाने की मांग की गयी है।
महेरी गांव के ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार कमलेश सतनामी को आवेदन देकर बताया की उन्हें पिछले दो महीने से राशन नहीं मिला है। ग्रामीणों के मुताबिक पीओएस मशीन पर अंगूठे के निशान लिए गए और पर्चियां भी दी गईं। लेकिन खाद्यान्न नहीं दिया गया। अगले महीने राशन देने का आश्वासन मिला। लेकिन समस्या अब भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी शिकायत की गई थी। लेकिन समाधान नहीं हो सका है। इससे पहले इसी नाऊखेड़ा पंचायत के जंगराई गांव के लोग भी राशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे। लगातार सामने आ रही शिकायतों के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर पात्र हितग्राहियों को नियमित राशन दिलाने की मांग की है।------