अचानक गायब हुए माँ-बेटा, फिर कुएं में मिलने की आई सूचना, दुपट्टे से बंधे हुए थे दोनों
कुएं में लोगों को कुछ ऐसा नज़र आया की सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा हो गयी थी। कुएं से एक साथ माँ और बेटे की डेड बॉडी निकाली गई। दोनों दुपट्टे से बंधे हुए थे। ऐसी संभावना जताई जा रही है की महिला ने बेटे को दुपट्टे से बांधा होगा। घटना शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास की है।
जहां पिपर वाले कुएं में महिला और सात साल के बच्चे की बॉडी उतराती हुई मिली। थाना प्रभारी विनोद चबाई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की मदद से बॉडी को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका की पहचान शिवानी विश्वकर्मा, निवासी LIC ऑफिस के पीछे करैरा के रूप में हुई। वह एक महीने पहले पति भूपेंद्र विश्वकर्मा से विवाद के चलते दिल्ली से लौटकर अपने मायके आई हुई थी। घटना के बाद से हर कोई हैरान है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बताया गया की माँ और बेटा बीते मंगलवार से लापता थे। महिला अपने 7 साल के बेटे के साथ करीब एक महीने पहले दिल्ली से अपने मायके करैरा आई हुई थी l क्योंकि उसका पति से विवाद हो गया था। दोनों अचानक लापता हो गए। परिजनों को लगा की शायद शिवानी अपने पति के पास दिल्ली चली गयी है। जिससे उन्होंने कोई सुध नहीं ली। लेकिन जब दोनों की जान जाने की खबर उन्हें मिली तो घबराकर मौके पर पहुंचे। दोनों को बुरे हाल में देखकर उनके होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस ने डेड बॉडी का पीएम कराया है करैरा टीईए विनोद चबाई का कहना है की शुरूआती तौर पर मामला जान देने का लग रहा है जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो सकेगा।------