खंबे के करंट से नहीं बच सके थे भाजपा नेता, CM के निर्देश पर बनी जांच टीम,दोषियों पर होगी कार्यवाई !
स्ट्रीट लाइट के खंबे में करंट आने से भाजपा युवा मोर्चा के नेता की दुखद जान चली गयी। जिसके बाद से परिजनों और आम लोगों में भारी आक्रोश है साथ ही जिम्मेदारों पर कार्यवाई की बात भी कही जा रही है। मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर की तरफ से एक जांच कमेटी भी गठित की गयी है। पहले जहां बिजली विभाग की लापरवाही बताई जा रही थी। लेकिन सामने आया की ये स्ट्रीट लाइट का खंबा नगर निगम के अधीन है।
दरअसल ये पूरा मामला राजधानी भोपाल का है। जहां बीते 27 तारीख को डीबी मॉल के सामने एक दुखद घटना हुई थी। स्ट्रीट लाइट के खंबे में करंट की चपेट में आने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की दर्दनाक जान चली गयी थी। घटना के बाद मौके पहुंची टीम ने खुले तारों को अलग कर दिया था।
जिसमें अब नगर निगम के लापरवाह अधिकारियों पर कार्यवाही की बात कही जा रही है। बताया गया की दिव्यऋषि तिवारी की जान जाने के मामले में जांच को लेकर भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की तरफ से जांच टीम का गठन किया गया है। जिसमें चार सदस्यों को कमेटी में रखा गया है। जिनमें अपर कलेक्टर सुमित पांडे, CMHO मनीष शर्मा, कार्यपालिका नियंत्रित बिजली विभाग मोहम्मद जावेद, और अधीक्षण अभियंता प्रदीप सिंह चौहान को शामिल किया गया है। जिन्हे पांच दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक कथित रूप से नगर निगम के अधीक्षण यंत्री आशीष श्रीवास्तव ने भी स्वीकार किया की वह खंभा नगर निगम के अधीन ही है जिस पर स्ट्रीट लाइट लगी हुई थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने हादसे के कारणों और संबंधित तथ्यों की विस्तृत जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।
मामले में वकीलों ने भी एमपी नगर थाने में शिकायत दर्ज कर लापरवाही का मामला दर्ज करने की मांग की है। जिसमें पुलिस का कहना था की जो भी इसमें दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्यवाई की जायेगी।
इस सब के अलावा ऐसा भी दावा है की इस खंभे में पिछले 3-4 दिनों से करंट आ रहा था। कुछ लोगों को पहले भी झटके लगे थे। हालांकि नगर निगम का कहना था की उन्हें इस संबंध में पहले कोई शिकायत नहीं मिली थी।
अब देखने वाली बात होती है मामले में आगे क्या कार्यवाई की जाती है। पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल पाता है या नहीं------