रेत के वि वाद में दो सगे भाइयों ने ट्रेक्टर से मारी टक्कर, युवक नहीं बच सका, दोनों भाइयों की तलाश जारी
दो सगे भाइयों पर एक युवक की जान लेने के सनसनीखेज आरोप लगे हैं। घटना के बाद से दोनों फरार बताये जा रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है की खेत से रेत ले जाने को लेकर हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आरोप है की दो सगे भाइयों ने ट्रेक्टर -ट्रॉली से एक युवक की गाड़ी को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने दम तोड़ दिया। मामला छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के संजय नगर का है। पुलिस ने ट्रेक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया है। साथ ही जांच शुरू की।
बताया गया की थाना अंतर्गत संजय नगर में चंद्रशेखर का खेत से रेत ले जाने को लेकर गोलू पटेल और रवि पटेल से विवाद हुआ था। जो देखते ही देखते बढ़ता चला गया। आरोप है की विवाद के बाद गोलू पटेल और रवि पटेल ने ट्रैक्टर से चंद्रशेखर की गाड़ी को टक्कर मार दी। जो इतनी जोरदार थी की चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने मृतक की डेड बॉडी का पीएम कराकर परिजनों को सौंपी। वहीं परिजनों के बयानों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई शुरू की है।
मामले में पुलिस का कहना है की घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर-ट्रॉली की पहचान कर उसे जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को चिन्हित कर उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।-