सागर-मकान की रजिस्ट्री के बाद 3.55 लाख रुपए बकाया का आरोप, SP से शिकायत | SAGAR TV NEWS |

 

सागर में मकान की रजिस्ट्री के बाद शेष रकम नहीं मिलने और धमकी देने का मामला सामने आया है। ग्राम बमूरा बिनेका निवासी रूपसींग उर्फ नन्ने भाई लोधी मंगलवार दोपहर सागर एसपी कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता ने मकान का सौदा होने के बाद कथित तौर पर 3 लाख 55 हजार रुपए की राशि नहीं देने का आरोप लगाया है। रूपसींग के अनुसार, नरयावली नाका क्षेत्र में स्थित उनके मकान को बाईसा मोहल्ला, वल्लभनगर वार्ड निवासी नीतेश नामदेव को 4 लाख रुपए में बेचने का सौदा हुआ था। शिकायत के मुताबिक, सौदे के दौरान 45 हजार रुपए बयाने के तौर पर दिए गए थे। इसके बाद 15 दिसंबर 2025 को मकान की रजिस्ट्री के समय बाकी रकम देने की बात तय हुई थी।

 

 

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि रजिस्ट्री पूरी होने के बाद नीतेश ने यह कहते हुए कि रास्ते में पैसे लूटे जा सकते हैं, घर चलकर शेष राशि देने की बात कही। शिकायतकर्ता के मुताबिक, घर पहुंचने पर उसे 2 लाख 30 हजार रुपए का चेक दिया गया। हालांकि, उनका दावा है कि चेक की राशि उन्हें प्राप्त नहीं हुई। रूपसींग ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि रजिस्ट्री में दर्ज चेक नंबर और उन्हें दिए गए चेक का नंबर अलग है। उनके अनुसार, उन्हें अब तक केवल 45 हजार रुपए बयाने के मिले हैं, जबकि सौदे की कुल रकम में से 3 लाख 55 हजार रुपए बकाया हैं।

 

 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कम पढ़े-लिखे होने का फायदा उठाकर उनके साथ धोखाधड़ी की गई। बकाया राशि मांगने पर गाली-गलौज करने, झूठे मामलों में फंसाने और मकान पर आने पर जान से खत्म करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। रूपसींग ने आवेदन में अपनी गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए बताया कि उनके पास वर्तमान में न जमीन है और न मकान। उन्होंने कहा कि वह मंदिरों में रहकर गुजारा करने को मजबूर हैं। शिकायतकर्ता ने एसपी से पूरे मामले की जांच, कथित धोखाधड़ी में कार्रवाई और अपने तथा बच्चों की सुरक्षा की मांग की है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि रजिस्ट्री, चेक और बकाया राशि को लेकर वास्तविक स्थिति क्या है।

 

 


By - Sagar tv news
29-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.