दोस्त के साथ लौट रहा था छात्र, तभी ट्रक से लगी ट क्कर और बुझ गया घर का इकलौता चिराग,CCTV आया सामने
एक 17 साल के छात्र को ट्रक ने ऐसी टक्कर मारी की उसकी मौके पर ही जान निकल गई। युवक ट्रक के पहियों के नीचे आ गया था जिससे उसने दर्दनाक तरीके से दम तोड़ दिया। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने वाली ये घटना ग्वालियर जिले के मुरार थाना क्षेत्र से सामने आई है। मृतक का नाम लवकुश जाटव बताया जा रहा है जो परिवार का इकलौता बेटा था। वह भिंड जिले के गोहद का रहने वाला था। जो अपने दोस्त प्रशांत से मिलने के बाद वापस घर लौट रहा था लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान प्रशांत भी घायल हुआ है। घटना बीते 25 सितंबर शुक्रवार को थाना अंतर्गत बड़ागांव खुरेरी रोड पर हुई थी। जिसका वीडियो अब सामने आया है। पुलिस ने कार्यवाई कर ट्रक जब्त कर लिया था। जबकि जबकि फरार चालक की तलाश जारी है।
सामने आये वीडियो में देखा जा सकता है की तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी। जिससे छात्र लवकुश नीचे जा गिरा, उसे संभलने का ज़रा भी मौका नहीं मिला। ट्रक का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक जान चली गयी। वहीं उसका दोस्त प्रशांत घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलने के बाद मौके पर मुरार थाना पुलिस पहुंची थी। जहां ट्रक को जब्त करते हुए फरार चालक की तलाश शुरू की गयी है। इस घटना का दुखद पहलु ये भी है की लवकुश अपने परिवार का इकलौता चिराग था। जिसे असमय हुए हादसे ने हमेशा के लिए छीन लिया।
मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है इसको लेकर सीएसपी संदीप बांगरे ने जानकारी दी।---