मुक्तिधाम में चला स्वच्छता का सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने किया श्रमदान
मुक्तिधाम में चला स्वच्छता का सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने किया श्रमदान
विधायक प्रदीप लारिया के आह्वान पर जरुआखेड़ा में चला विशेष सफाई अभियान, झाड़ियां और कचरा हटाकर परिसर को किया व्यवस्थित
जरुआखेड़ा। सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक प्रदीप लारिया के आह्वान पर मंगलवार को ग्राम पंचायत जरुआखेड़ा स्थित मुक्तिधाम परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने श्रमदान कर परिसर की सफाई की।
अभियान के दौरान मुक्तिधाम परिसर में जमा झाड़ियों और कचरे को हटाया गया। पेड़ों की अनावश्यक शाखाओं की कटाई-छंटाई कर परिसर को व्यवस्थित किया गया। सफाई के बाद मुक्तिधाम परिसर पहले की अपेक्षा अधिक स्वच्छ और व्यवस्थित नजर आया। अभियान में ग्राम पंचायत सरपंच लखन चढ़ार, जनपद सदस्य शैलेंद्र सिंह ठाकुर, भाजपा नेता आनंद चौबे, अशोक पटेल, मनोज राय, मेडिकल ऑफिसर डॉ. निखिल जाटव, चौकी प्रभारी अनिल कुजूर, छात्रावास अधीक्षक महाराज सिंह यादव सहित लखन अहिरवार, बहादुर अहिरवार, राजेश, गुलशन एवं अन्य लोगों ने श्रमदान किया।
इस दौरान लोगों ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रामीणों से मुक्तिधाम सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने में सहयोग करने की अपील की गई। अभियान के माध्यम से स्वच्छता के साथ सामाजिक सहभागिता और जनसेवा का संदेश दिया गया।