गर्भवती महिला को 4 घंटे नहीं मिली एम्बुलेंस, तभी अस्पताल पहुंचे मंत्री ने फोन पर लगाई जमकर फटकार !
एक गर्भवती महिला को करीब चार घंटे तक एम्बुलेंस नहीं मिली तो राज्य मंत्री बुरी तरह से भड़क उठे। उन्होंने फोन पर सख्त लहज़े में जिम्मेदारों को खरी खोटी सुनाते हुए फटकार लगा दी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला रायसेन जिले के बाड़ी अस्पताल का है। अब स्वास्थ्य सुविधाओं के क्या हाल हैं ये बात तो किसी से छिपी नहीं है। खुद मंत्री के गृह जिले में स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलते हुए ये मामला सामने आया है। जिसमें राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जमकर फटकार लगाई। वह अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे तभी एक महिला ने अपनी पीड़ा सुनाई।
बताया जा रहा है की बाड़ी सिविल अस्पताल में जब मंत्री के कहने के बाद भी 4 घंटे तक मरीज को एम्बुलेंस नहीं मिली तो उनका पारा हाई हो गया। उन्होंने जय अम्बे इमरजेंसी सेवा के मनीष सिंह को फटकार लगा दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा की न अधिकारी देख रहे ना तुम। जनता के पैसे बर्बादी हो रही है लेकिन लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है।
वहीं दूसरी तरफ ये मामला सामने आने के बाद मंत्री को अब ट्रोल भी किया जा रहा है सोशल मीडिया पर उनको लेकर कई तरह के सवाल किये जा रहे हैं। क्योंकि ये मामला उनके गृह जिले से जुड़ा हुआ है।
बता दें की बाड़ी अस्पताल में एक महिला को 4 घंटे तक जननी एक्सप्रेस (108 एम्बुलेंस) न मिलने पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भड़क उठे। गर्भवती महिला को रैफर किया जाना था लेकिन करीब चार घंटे तक एम्बुलेंस नहीं मिल सकी। इसी दौरान औचक निरीक्षण पर मंत्री पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें अपनी समस्या बताई तो मंत्री पर फोन पर एम्बुलेंस संचालकों और सम्बंधित अधिकारीयों को कड़ी फटकारा लगा दी। उन्होंने कहा की जनता के पैसे की बर्बादी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना सुनिश्चित किया जाए।