MP | 9 माह के बच्चे संग टंकी पर चढ़ा परिवार, डेढ़ घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

 

एमपी के शिवपुरी के मनियर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक परिवार अपने 9 माह के बच्चे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया। परिवार का आरोप है कि वह करीब 25 से 30 साल से सरकारी जमीन पर कच्ची टपरी बनाकर रह रहा है, लेकिन अब आसपास के कुछ लोग उसे उसी जमीन पर पक्का मकान नहीं बनाने दे रहे हैं। परिवार की इस मांग को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक टंकी पर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

 

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद परिवार को सुरक्षित नीचे उतारा गया। दरअसल, सोमवार दोपहर मनियर निवासी पवन जाटव अपनी पत्नी सपना, परिवार के अन्य सदस्यों और 9 माह के बेटे इशांत के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया। परिवार ने सरकारी जमीन पर मकान बनाने की मांग को लेकर विरोध जताया। टंकी पर परिवार के चढ़ने की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

 

 

 

मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम और तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिवार से बातचीत शुरू की और काफी समझाइश के बाद उन्हें टंकी से नीचे उतारा गया। पीड़ित पवन जाटव का कहना है कि उसका परिवार लंबे समय से इसी सरकारी जमीन पर रह रहा है। उसके मुताबिक, वह करीब 25 से 30 साल से यहां कच्चे मकान में रह रहा है। पवन का आरोप है कि जब वह यहां पक्का मकान बनाने की कोशिश करता है, तो आसपास के कुछ लोग उसे रोक देते हैं। उसने प्रशासन से आवास की व्यवस्था कराने की मांग की। पवन ने यह भी कहा कि फिलहाल उसे टंकी से नीचे उतार लिया गया है, लेकिन अगर भविष्य में उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

 

 

 

वहीं, पूरे मामले पर तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा का कहना है कि युवक सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण कर रहा था, जिसे नियमानुसार रोका गया है। तहसीलदार ने बताया कि परिवार की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन कराया जाएगा, ताकि पात्रता के अनुसार उसे सरकारी आवास का लाभ मिल सके। फिलहाल परिवार को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और प्रशासन ने मामले के समाधान के लिए आवास योजना के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही है।


By - sagar tv news
29-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.