Sagar -इनफ्लुएंसर नेहा भाभी मामले में आया नया मोड़, परिजनों का चौंकाने वाला खुलासा ! | SAGAR TV NEWS
सागर जिले में रहली की इनफ्लुएंसर नेहा भाभी उर्फ नेहा पटेल की 22 तारीख को संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई थी अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने मारपीट कर मर्डर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं और इसकी शिकायत सागर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की है नेहा पटेल के पिता मुंडे पटेल ने पुलिस में की शिकायत में बताया है कि उन्होंने आपकी बेटी नेहा की शादी साल 2022 में 11 मई को की थी कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक चला ससुराल वालों के द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी दहेज को लेकर उसके प्रताड़ित किया जाता था मारपीट की जाती थी इसको लेकर कई बार उसने हम लोगों को बताया हमने बैठकर उनके परिवार जनों से बात की उनको समझाया लेकिन वह नहीं माने और हमारी बेटी को दहेज के लिए मार डाला पुलिस इसकी सूक्ष्मता से जांच करें
बता दें कि 22 सितंबर को खमरिया वार्ड में रहने वाली नेहा पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, एक दिन पहले ही 21 सितंबर को वह अपना मायके दमोह पथरिया से रहली पति के साथ आई थी इसके बाद अचानक हुई घटना से पूरा परिवार तो स्तब्ध है ही लेकिन नेहा के द्वारा सोशल मीडिया पर बुंदेली में कॉमेडी वीडियो भी बनाए जाते थे जिनको खूब पसंद किया जाता था यह दुखद घटना सुनने के बाद उनके फॉलोअर्स के मन में अभी यही सवाल बार-बार दौड़ रहा है की दूसरों को हंसाने वाली नेहा भाभी के साथ यह क्या हो गया है