सागर- खड़े मालवाहक से जा टक राई बाइक, युवक नहीं बच सका,माता-पिता को छोड़कर आ रहा था वापिस
सागर जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र में एक युवक की दर्दनाक तरीके से जान चली गयी। उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े मालवाहक वाहन से जा टकराई। युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे तत्काल डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। बताया जा रहा है की युवक अपने माता-पिता को बीना रेलवे स्टेशन छोड़ने गया हुआ था। लौटते समय मढ़ना-मधनी मोड़ के वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने पीएम कराकर मामला जांच में लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक मढ़ना गांव निवासी जितेंद्र सिंह ठाकुर अपने माता-पिता को बीना रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद बाइक से वापस गांव लौट रहा था। मढ़ना-मढ़नी मोड़ के पास उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े मालवाहक वाहन से टकरा गई। हादसे में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उसे खुरई सिविल अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रास्ते में हुए दुखद हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दे दिया। पुलिस ने डेड बॉडी को मर्चुरी में रखवाया था जहां उसका पीएम कराये जाने के बाद बॉडी परिजनों को सौंपी गयी।------
अचानक हुए हादसे से परिवार के लोग स्तब्ध हैं। परिजनों को ये दुःख सहन कर पाना भी मुश्किल है। जिस बेटे को कुछ समय पहले अच्छा खासा देखा था। उन्ही आंखों से कुछ पल बाद ऐसी हालत में देखा की कलेजा फट जाए।---