इंसाफ नहीं मिला तो पुलिस थाने के सामने धरने पर बैठी युवती, युवा मोर्चा नेता समेत 5 पर लगाए आरोप !
एक युवती को जब इंसाफ नहीं मिला तो वह कार्यवाई की मांग को लेकर कोतवाली थाने के सामने धरने पर बैठ गई। युवती रात भर परिवार के साथ बैठी रही। हालांकि मौके पर पुलिस अधिकारीयों ने उसे समझाने का भी प्रयास किया कार्यवाई का आश्वासन दिया लेकिन वह मानने तैयार नहीं थी। तस्वीरें छिंदवाड़ा जिले के कोतवाली थाना परिसर की हैं। उसने युवा मोर्चा के नेता, एक युवती समेत पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता किये जाने के आरोप लगाए। वह उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी हुई थी। उसका कहना था की जब तक ठोस कार्यवाई नहीं होती वह तब तक नहीं उठेगी।
युवती दीपिका का आरोप है की युवा मोर्चा नेता योगेंद्र राणा और उसकी महिला मित्र समेत पांच लोगों ने घर पहुंचकर अभद्रता करते हुए गाली-गलौज कर मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। थाने में आवेदन दिया था लेकिन फिर भी कोई कार्यवाई नहीं की गई। दीपिका का कहना है की शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से उसे धरने पर बैठना पड़ा। उसके मुताबिक युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और एक युवती समेत पांच लोग उसके घर पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान घर में मौजूद परिजनों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की गई। साथ ही मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। युवती ने पुलिस को बताया कि घटना से संबंधित गतिविधियां घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हैं। बावजूद इसके कार्रवाई नहीं की जा रही है। उसका कहना था की न्याय न मिलने तक वह इसी तरह बैठी रहेगी। खैर युवती के आरोपों में कितनी सच्चाई है ये तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा।-