सागर- पत्नी ने साथ चलने से मना किया तो पति ने ठिकाने लगा दिया, फिर किया गुमराह लेकिन पकड़ा गया
सागर के बीना क्षेत्र के भानगढ़ थाना अंतर्गत बीते करीब आठ दिनों पहले एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गयी थी। जिसमें अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला के साथ कोई हादसा नहीं हुआ था। बल्कि उसका मर्डर किया गया था। कातिल भी कोई और नहीं बल्कि उसका ही पति निकला है। जिसने शुरुआत में पुलिस को बार-बार गुमराह किया लेकिन संदेह उसी पर था। लिहाजा पुलिस ने कढ़ाई से पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गयी।
बता दें की ये पूरी घटना भानगढ़ थाना क्षेत्र के रामसागर गांव से सामने आई है। जहां महिला की संदिग्ध जान जाने के पुलिस ने खुलासा किया है।
बताया गया की रामसागर गांव में बीते 20 सितंबर को 55 साल की अवध बाई की डेड बॉडी घर के अंदर मिली थी। उसके गले पर निशान मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से जान जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान पति मुल्ले आदिवासी से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक वह बार-बार अपने बयान बदल रहा था।
उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद होने और छप्पर हटाकर अंदर पहुंचने की बात बताई। लेकिन उसके बयानों में विरोधाभास मिले। पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन पति ने पत्नी से उड़द काटने के लिए खेत चलने को कहा था। पत्नी के मना करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी दौरान पति ने साड़ी से उसका गला दबा दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्यवाई की जा रही है।