Sagar- जमीन और कचरा फेंकने पर पड़ोसी आपस में उलझे, एक पक्ष पर पिटाई समेत कई आरोप !
सागर के कैंट थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमीन के विवाद और रास्ते में कचरा फेंकने की बात पर पड़ोसियों में विवाद हो गया। आरोप है की एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर हमला कर दिया। बच्चों समेत परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। ये पूरी घटना थाना अंतर्गत पुराने सदर क्षेत्र की बताई जा रही है। आरोप है की आठ्या परिवार के लोगों पर मौर्य परिवार के लोगों ने हमला किया। इस विवाद की दो वजहें बताई जा रही हैं पहली घर के सामने का रास्ता है वहीं दूसरी घर के पीछे कचरा और गोबर फेंकना है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच कर कार्यवाई की मांग की है।
बताया गया की विवादित जगह कैंट की जमीन है जहां पहले से रास्ता था साथ ही मंदिर भी बना हुआ। आरोप है की दूसरे पक्ष के लोग उसी पर मुरम डालकर जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। जो सिर्फ बाइक निकलने और कार ने निकलने की धमकी देते हैं। इसके अलावा कचरा फेंकने को लेकर भी विवाद है। इस तरह के आरोप पीड़ित तुलसा आठ्या ने लगाए हैं। वहीं उनकी बेटी का कहना है की वह अपनी माँ को देखने राहतगढ़ से अपने घर आई थी।
माँ का ऑपरेशन हुआ था। घटना के पहले उसके पिता और भाई रास्ते में रेत फैला रहे थे। आरोप है की तभी गांव के नरेंद्र मौर्य,कमलेश मौर्य और नितिन मौर्य डंडे लेकर आये जिन्होंने हमला कर दिया। उसके साथ भी मारपीट की गई जिससे हाथ में चोट आई है। दौरान दूसरे पक्ष की बहु भी शामिल थी। बताया गया की पिछले साल भी विवाद हुआ था। पड़ोसी घर के पीछे गोबर-कचरा फेंक रहे थे। मना करने पर उसकी मां का पैर तोड़ दिया गया था। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है एक व्यक्ति के पैर में फ्रैक्चर आया है।
वहीं भागबाई चढ़ार का आरोप है की दूसरे पक्ष के लोग मारपीट करते हैं घर खाली करने की धमकी देते हैं। जिससे परिवार के सभी लोग दहशत में हैं। बताया की यह विवाद करीब 1-2 साल से चल रहा है। पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की है की घर के पीछे कचरा फेंकना बंद कराया जाए और निकलने के लिए पूरा रास्ता दिलाया जाए। ये तमाम आरोप एक पक्ष के लोगों ने लगाए हैं। फिलहाल तक दूसरे पक्ष का बयान सामने नहीं आया था। मामला पुलिस की जांच विषय है।