Sagar- काकागंज वार्ड में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं और बच्चों को पोषण-स्वास्थ्य की जानकारी
सागर- काकागंज वार्ड में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं और बच्चों को पोषण-स्वास्थ्य की जानकारी
जन विश्वास अभियान के तहत सेक्टर-4 केंद्र क्रमांक 99 में हुआ आयोजन; बच्चों को खेल गतिविधियों में कराया शामिल, शैक्षणिक सामग्री और मिठाई वितरित
सागर। जन विश्वास अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन काका गंज वार्ड के सेक्टर-4 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 99 में किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी श्रीमती बबीता अहिरवार, श्रीमती सुनीता रैकवार, बालाजी प्रभात जन सेवा समिति के अध्यक्ष रामेश्वर कोरी, फोटोग्राफर संध्या ढाडी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और वार्ड की महिलाएं मौजूद रहीं।
बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियां
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों से जुड़ी विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों को खेल गतिविधियों में शामिल कराया गया। साथ ही महिलाओं और बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अभिभावकों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें और वहां प्रतिदिन आयोजित होने वाली गतिविधियों में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करें।
बच्चों को पेन, रबर और चॉकलेट बांटी
सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर कोरी द्वारा कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं को पेन, शीश, रबर, चॉकलेट और मिठाई वितरित की गई। बच्चों ने उत्साह के साथ गतिविधियों में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजू कोरी और पुष्पा अहिरवार के साथ वार्ड की महिलाएं भी उपस्थित रहीं। आयोजन का उद्देश्य बच्चों की आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने के साथ महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।