पुलिस से बचने दौड़ीं रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, कार को ट क्क र, युवक बाल-बाल ब चा

 

अवैध रेत परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रेत से भरी कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पुलिस से बचने के लिए शहर की संकरी गलियों में तेज रफ्तार से दौड़ने लगीं। इस दौरान कई जगह सामान और पानी के पाइप क्षतिग्रस्त हुए। वहीं एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी और कुछ दूर तक घसीटता ले गया। कार में बैठे युवक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। मामला एमपी के मुरैना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की राठौर कॉलोनी-ट्रंच रोड का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के करीब पांच बजे पुलिस ने चंबल नदी से अवैध रेत लेकर आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही कई वाहन चालक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर भागने लगे।

बताया जा रहा है कि धौलपुर रोड से अंबाह बायपास की तरफ करीब 20 से 25 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भागीं। पुलिस वाहन पीछे लगे तो चालक ट्रैक्टरों को ट्रंच रोड होते हुए राठौर कॉलोनी की संकरी गलियों में ले गए। स्थानीय मकानों पर लगे CCTV कैमरों में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की यह भगदड़ कैद हुई है। फुटेज में कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां एक के पीछे एक तेज रफ्तार से गलियों से निकलती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक किराना दुकान के बाहर रखा काउंटर टूट गया और पानी के पाइप भी क्षतिग्रस्त हुए। इसी दौरान एक रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने नरेश राठौर की कार को टक्कर मार दी। नरेश के मुताबिक, वह कार में मौजूद थे और उन्हें वाहन हटाने तक का मौका नहीं मिला। टक्कर के बाद ट्रैक्टर कुछ दूर तक कार को घसीटता चला गया। कार किनारे होने के बाद नरेश बाल-बाल बच गए और ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

वहीं दूसरी घटना में एमएस रोड और बड़ोखर क्षेत्र से भागे कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रेलवे ओवरब्रिज, बैरियर चौराहा, कलेक्टर बंगले और स्टेशन रोड होते हुए एसपी बंगले के सामने तक पहुंच गईं। पकड़े जाने के डर से पीछे चल रहे एक ट्रैक्टर चालक ने कथित तौर पर सड़क पर ही रेत खाली कर दी और वाहन लेकर भाग गया। बाद में पुलिस ने लोडर की मदद से सड़क से रेत हटवाई। सिविल लाइन क्षेत्र में भी पुलिस से बचने के लिए सड़क पर रेत खाली करने की घटना सामने आई। हालांकि, यहां पुलिस ने घेराबंदी कर एक खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली। इन घटनाओं ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के दौरान शहर की यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई और फरार वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।


By - sagar tv news
28-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.