Sagar- अब अस्पताल को मिलेंगे विशेषज्ञ डॉ. खुलेगा बड़ा ब्लड बैंक, मंत्री ने क्षेत्र को दी कई सौगातें
सागर जिले के राहतगढ़ पहुंचे कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने क्षेत्र को कई सारी सौगातें दी हैं। इसी तरह सिविल अस्पताल में भी अब कई चीजों का विस्तार होगा। जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर समेत नई सड़क और बड़े ब्लड बैंक का एलान किया गया है।
बता दें की विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी सें जूझ रहे राहतगढ़ सिविल अस्पताल को अब जल्द ही इस समस्या सें निजात मिलने वाली है कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत राहतगढ़ पहुंचे थे। जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों मे शिरकत की। सबसे पहले उन्होंने सिविल अस्पताल मे 60 लाख की लागत सें बनने वाले पोस्टमार्टम भवन का भूमिपूजन किया। इस भवन के बनने सें अस्पताल मे पीएम से जुड़ी व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जा सकेगा।
इसके बाद मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने विद्युत मंडल कार्यालय परिसर मे ग्रामीण विधुत कार्यालय की नई बिल्डिंग का लोकार्पण किया। जिससे ग्रामीण क्षेत्र सें जुड़े विधुत संबंधी कार्यों के लिए लोगों को सुविधा मिल सकेगी। साथ ही मंत्री वार्ड नंबर तीन मे आयोजित लव कुश जयंती दिवस कार्यक्रम मे भी शामिल हुए। जहां उन्होंने लोगों सें मुलाकात की,,
इसके बाद निजी गार्डन मे आयोजित कार्यक्रम में पुजारी और अखाड़ों के उस्तादों का सम्मान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मंत्री गोविन्द सिंह के दौरे को लेकर सबसे अहम बात ये रही की राहतगढ़ सिविल अस्पताल मे लंबे समय सें विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी की समस्या बनी हुई है। जिस पर मंत्री ने बताया की अस्पताल में जल्द ही स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला डॉक्टर और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की व्यवस्था की जाएगी। जिससे राहतगढ़ ही नहीं बल्कि आसपास के लोगों को बाहर जाने की जरूरत कम हो सकेगी। मुख्य सड़क से अस्पताल तक नई सड़क भी बनाई जायेगी। ताकि मरीजों और उनके परिजनों को असुविधा न हो। इसके अलावा उन्होंने राहतगढ़ में एक बड़ा ब्लड बैंक खोलने की बात भी कही।