सागर- जन सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत,पूर्व मंत्री ने बरसाए फूल, जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत गुजरात के बड़नगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक जन सेवा संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। जो सागर जिले के गढ़ाकोटा पहुंची थी। जहां यात्रा के आगमन पर इसका भव्य स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, दमोह सांसद राहुल लोधी, अभिषेक भार्गव समेत कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान जहां भारत माता की आरती उतारी गई। तो वंदे मातरम का गायन भी हुआ।
इस दौरान पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा की सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही यह यात्रा सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन रही है। प्रधानमंत्री के राष्ट्रसेवा के संकल्प से प्रेरित होकर सभी लोग विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
इसके अलावा शादी घर में हितग्राहियों से संवाद कर केंद्र सरकार की अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। रास्ते में नया खेड़ा, आपचंद, बरपानी, चनौआ, बरखेड़ा गौतम और बसारी तिग्गा समेत कई जगहों पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।