Sagar- राहतगढ़ SDOP योगेंद्र सिंह भदौरिया को भावभीनी विदाई, पुलिस स्टाफ ने किया याद

 

सागर जिले के राहतगढ़ में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी योगेंद्र सिंह भदौरिया के स्थानांतरण पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। सिया रेस्टोरेंट में आयोजित इस कार्यक्रम में राहतगढ़ अनुविभाग के विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने एसडीओपी भदौरिया के कार्यकाल को याद करते हुए उनके सहज और सरल व्यवहार की सराहना की। समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एसडीओपी योगेंद्र सिंह भदौरिया का तिलक लगाकर, माला पहनाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस मौके पर अधिकारियों ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और उनके मार्गदर्शन में मिली सहयोग की भावना को साझा किया।

 

 

 

पुलिस स्टाफ ने कहा कि एसडीओपी भदौरिया ने हर परिस्थिति में कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया और समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा सहयोग किया। राहतगढ़ थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में काम करने के दौरान किसी तरह का दबाव महसूस नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि जब भी कोई समस्या सामने आई, एसडीओपी को जानकारी देने पर उसका समाधान करने में उनका पूरा सहयोग मिला। कार्यक्रम में जैसीनगर थाना प्रभारी जेपी ठाकुर, नरयावली थाना प्रभारी प्रतिमा मिश्रा, बहेरिया थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर, बिलहरा थाना प्रभारी राम अवतार धाकड़, सिहोरा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल और जरुवाखेड़ा थाना प्रभारी अनिल कुजूर सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एसडीओपी के साथ अपने अनुभव साझा किए।

 

 

 

वहीं, विदाई समारोह में एसडीओपी योगेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा की सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि राहतगढ़ में तीन साल का कार्यकाल कब पूरा हो गया, इसका पता ही नहीं चला। कार्यकाल के दौरान कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन टीम के साथ मिलकर हर परिस्थिति का सामना किया। उन्होंने अधीनस्थ पुलिस कर्मचारियों की मेहनत और लगन की भी प्रशंसा की। साथ ही कर्मचारियों से कहा कि पूरी ईमानदारी और मेहनत से जनसेवा करें और ऐसा कार्य करें जिससे पुलिस की वर्दी पर कभी आंच न आए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जब कभी उनकी जरूरत हो, वे अपने साथियों के साथ खड़े रहेंगे। योगेंद्र सिंह भदौरिया का स्थानांतरण सीएसपी, एसपी कार्यालय धार के पद पर हुआ है। समारोह के अंत में सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया।


By - sagar tv news
28-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.