Sagar - लव मैरिज के बाद अनबन, 11 दिन पहले हुआ तलाक, फिर साले ने जीजा के साथ जो किया देखकर रूह कांप जायेगी
सागर के मकरोनिया में पैराडाइज होटल के सामने रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। इस रूह कपा देने वाली घटना में मृतक की पहचान मानस नगर निवासी मृतक अंकित पिता रामलाल पटेल, 28 साल के रूप में हुई है। बीच सड़क हुई हत्या की यह पूरी घटना पास में स्थित शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
आरोपी इतने गुस्से में था कि वह जमीन पर पड़े अंकित के सिर पर लगातार लोहे के पाइप से हमला करता जा रहा था। यह देख आरोपी के साथी ने धक्का देकर उसे हटाया। इसके बाद दोनों दीनदयाल नगर की ओर भाग गए। मारपीट देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में मकरोनिया पुलिस ने तीन आरोपी बनाए हैं, जिसमें जय द्विवेदी, अनीष गौतम व राजुल सेन शामिल हैं। घटना के बाद से तीनों फरार हैं.
पुलिस के अनुसार, अंकित पटेल की हत्या मकरोनिया नेहानगर स्थित गीतांजली अपार्टमेंट में रहने वाले जय द्विवेदी पिता रामजी द्विवेदी, 25 साल ने की है। अंकित ने 2020 में आरोपी जय की बहन से लव मैरिज की थी, जिससे जय नाखुश था। शादी के बाद मृतक अंकित और उसकी पत्नी के बीच आए दिन विवाद होने लगे थे, जिसके चलते युवती अपने मायके में रहने लगी सीएसपी ललित कश्यप के अनुसार 11 दिन पहले ही 16 सितंबर को तलाक हो गया था।
इसके बाद युवती का परिवार अपनी समाज में कहीं दूसरी जगह रिश्ता करना चाह रहा था, लेकिन मृतक अंकित हर बार बाधक बन रहा था। रविवार को युवती का भाई जय अपने दो साथियों के साथ पैराडाइज होटल के सामने स्थित एक चाय की दुकान पर पहुंचा और अंकित को बात करने के लिए बुलाया। इसी बीच उनके बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जय ने गुस्से में लोहे के पाइप मार-मारकर अंकित की हत्या कर दी।