Sagar -खुरई में बोलेरो से अवैध शराब ले जाते 3 पकड़े गए, दो पेटी अंग्रेजी शराब जब्त
सागर जिले के बंडा शराबकांड के बाद अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सागर जिले के खुरई ग्रामीण थाना पुलिस ने बोलेरो वाहन से अवैध शराब ले जाने के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान दो पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब के साथ बोलेरो को भी जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार, खुरई ग्रामीण थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बोलेरो वाहन के जरिए अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की और गुरुकुल तिराहा के पास संदिग्ध बोलेरो को रोककर उसकी तलाशी ली।
पुलिस के मुताबिक, वाहन क्रमांक MP 34 T 0438 की तलाशी के दौरान उसमें दो पेटी अंग्रेजी शराब मिली। इसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया।
मामले में पुलिस ने अब्दुल कलाम वार्ड निवासी अमजद खान, रामगोपाल यादव और कलारी के गद्दीदार नरेंद्र केसरवानी को पकड़ा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था।
बंडा क्षेत्र में सामने आए शराबकांड के बाद जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री को लेकर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की ओर से अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई का सिलसिला जारी है।
खुरई ग्रामीण थाना पुलिस की इस कार्रवाई में शराब और वाहन की जब्ती के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मामले में शराब के स्रोत और परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई के बाद अब यह भी जांच का विषय है कि जब्त शराब कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।
फिलहाल पुलिस ने शराब और बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है तथा पकड़े गए तीनों लोगों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच की जा रही है।
एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने से सनसनी फैल गई। दीनदयाल नगर में बोहरे गेट के पास पैराडाइज होटल के सामने हमलावरों ने युवक पर सरेआम हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मकरोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल भेजा गया।
वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल हैं। आसपास के दुकानदारों और शोरूम संचालकों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे अब पुलिस की जांच में अहम कड़ी माने जा रहे हैं।
मकरोनिया पुलिस मृतक युवक की पहचान करने में जुटी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमला किस वजह से किया गया और घटना में कितने लोग शामिल थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस क्षेत्र में पहली बार इस तरह से किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है आसपास के लोग और इस क्षेत्र में अब डर का माहौल बन गया है