Sagar -पैराडाइज होटल के सामने युवक की ह त्या, दिलाने बंद कर भागे लोग, पुलिस मौके पर पहुँचे
सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने से सनसनी फैल गई। दीनदयाल नगर में बोहरे गेट के पास पैराडाइज होटल के सामने हमलावरों ने युवक पर सरेआम हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मकरोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल भेजा गया।
वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल हैं। आसपास के दुकानदारों और शोरूम संचालकों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे अब पुलिस की जांच में अहम कड़ी माने जा रहे हैं।
मकरोनिया पुलिस मृतक युवक की पहचान करने में जुटी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमला किस वजह से किया गया और घटना में कितने लोग शामिल थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस क्षेत्र में पहली बार इस तरह से किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है आसपास के लोग और इस क्षेत्र में अब डर का माहौल बन गया है