गणेश पंडाल में पसरा क रंट, 4 युवकों की मौ त; 3 घायल, विसर्जन के बाद सो रहे थे युवक

 

एमपी के मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। हीरापुर गांव के खिरका मोहल्ले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे युवकों पर अचानक करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, गणेश प्रतिमा के विसर्जन के बाद करीब सात से आठ युवक पंडाल में ही सो गए थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक पंडाल में करंट फैल गया। उस वक्त युवक गहरी नींद में थे। करंट की चपेट में आने के बाद वहां चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे में जैनू भांवरे, उम्र 19 वर्ष, रवि झारिया, उम्र 24 वर्ष, कृष्ण कुमार भांवरे, उम्र 18 वर्ष और विरेन्द्र भांवरे, उम्र 24 वर्ष की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल तीन युवकों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें प्रियांशु की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मंडला जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दो अन्य घायलों का नैनपुर अस्पताल में उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही नैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर गणेश पंडाल में करंट कैसे फैला? बिजली का संपर्क पंडाल तक किस तरह पहुंचा और क्या वहां बिजली व्यवस्था में कोई तकनीकी खामी थी? इन सभी पहलुओं की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। वहीं चार युवकों की मौत से उनके परिवारों में शोक का माहौल है। एक धार्मिक आयोजन के बाद हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया है।


By - sagar tv news
26-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.