जुआ फड़ मामले में बॉडी पहुंचते ही हुआ बवाल, पुलिस पर हमला और पथराव, फिर पुलिस ने संभाली स्थिति !

 

जुआ फड़ पर हुई कार्यवाई के बाद एक व्यक्ति की जान चली गयी। जिसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ था। वहीं जैसे ही डेड बॉडी गांव पहुंची तो मामला और बिगड़ गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले चक्काजाम किया वहीं कथित तौर से पुलिस पर पथराव किया। कीचड़ भी फेंककर मारा। जिससे पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा। भयंकर बवाल दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हिनौती गांव में हुआ। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिस टीमों पर पथराव किया जा रहा है। इस बवाल में एसडीएम समेत पुलिसकर्मी घायल हुए। हालांकि कुछ समय बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया। जिसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से अंतिम संस्कार हुआ। एसपी ने कहा की अब स्थिति कंट्रोल में है।

 

 

बता दें की दमोह के बांदकपुर चौकी क्षेत्र के हिनौती गांव में जुआ फड़ पर पुलिस कार्रवाई के बाद शिव सिंह लोधी की जान चली गयी थी। जिसके बाद शुक्रवार को डेड बॉडी गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सागर मेडिकल कॉलेज में पीएम के बाद बॉडी हलगज पहुंचा था। बारिश के बीच चक्काजाम के दौरान पुलिस-प्रशासन की टीम ग्रामीणों को समझाने पहुंची। तभी विवाद बढ़ गया और पुलिसकर्मियों पर कथित पथराव हो गया। जिसमें एसडीएम सौरभ गंधर्व के पैर में चोट आई। जबकि पथरिया थाना प्रभारी महेंद्र जगेत समेत कुछ पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आई। घायलों को बांदकपुर अस्पताल में इलाज के बाद जिला अस्पताल भेजा था। एसडीएम का कहना था की परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग रखी।

 

 

वहीं सीएसपी एचआर पांडे ने का कहना था की पोस्टमार्टम सागर मेडिकल कॉलेज में कराया गया है। समझाइश के दौरान कुछ लोगों ने कीचड़, गोबर और पत्थर फेंके। एक पुलिसकर्मी को भी कुछ ग्रामीणों ने घेरकर मारपीट की। जिसका वीडियो भी सामने आया है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रित हुई और अंतिम संस्कार कराया गया। सीएसपी ने कहा की जांच जारी है पीएम रिपोर्ट और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्यवाई की जाएगी। दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्यवाई होगी।

 

 

हालांकि एसपी आनंद कलादगी ने कहा की पथराव जैसी स्थिति नहीं थी कीचड़ और मुरम फेंका गया। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर स्थिति संभाल ली थी। गांव में हालात सामान्य हैं। सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया गया। उन्होंने कहा जांच कमेटी और पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

 


By - Sagar tv news
26-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.