कोतवाली से 100 मीटर दूर हमला, FIR कर लौट रहे लोगों पर कार चढ़ा कर पीटा

 

कोतवाली थाने से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई हिंसक वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। आरोप है कि एफआईआर दर्ज कराकर घर लौट रहे दो भाइयों और उनके चाचा को पहले कार से टक्कर मारी गई और सड़क पर गिरने के बाद उन पर कार चढ़ा दी गई। इसके बाद कार से उतरे चार लोगों ने सरिया, बेसबॉल के डंडों और लाठियों से तीनों की जमकर पिटाई की। करीब 15 मिनट तक सड़क पर मारपीट चलती रही।

 

 

 

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एमपी के मुरैना जिले के इस्लामपुरा क्षेत्र में इरफान कुरैशी का पड़ोसी नदीम कुरैशी से विवाद चल रहा था। गुरुवार को हुए विवाद में इरफान और उसके छोटे भाई गुलफाम के साथ मारपीट की बात सामने आई। इसी मामले में इरफान अपने बड़े भाई वकील कुरैशी और चाचा नवाब कुरैशी के साथ कोतवाली थाने एफआईआर कराने पहुंचा था।

 

 

 

 

रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि एमएस रोड पर संग्रहालय के पास पीछे से आई किआ कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर गए। आरोप है कि इसके बाद कार चालक सोहिल कुरैशी ने घायल लोगों पर कार चढ़ा दी। इसके बाद कार से नदीम, सोहिल, भूरा और मनुआ कुरैशी के उतरने और तीनों पर सरिया, बेसबॉल के डंडों और लाठियों से हमला करने का आरोप है। पूरी घटना पास के पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। हमले में घायल तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया। इरफान की हालत में सुधार होने के बाद उसे मुरैना वापस भेज दिया गया, जबकि वकील और नवाब कुरैशी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

 

 

 

इरफान की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने नदीम, सोहिल, भूरा और मनुआ के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद में सुबह दूसरे पक्ष की ओर से भी इरफान और उसके परिजनों पर वाहनों में तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई थी। फिलहाल रात की हिंसक घटना की जांच, सीसीटीवी फुटेज और दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


By - sagar tv news
26-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.