कचरा फेंकने की बात पर आपस में भिड़ गए दो पक्ष तीन लोग पहुंचे अस्पताल || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS||

 

 

सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र में कचरा फेंकने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष की महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बीना के मनोरमा वार्ड से ये घटना सामने आयी। जिसमें कौशल्या बाई, देवी दयाल कुशवाहा और उदयभान कुशवाहा घायल हुए हैं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी हैं। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों रोहन दीवान के साथ ही रवि दीवान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में थाना प्रभारी कमल निगवाल ने जानकारी दी।


By - Manoj badhwani (Bina,Sagar MP)
05-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.