राहुल सिंह होंगे उपचुनाव में दमोह से भाजपा प्रत्याशी,सीएम शिवराज सिंह ने की घोषणा || STVN INDIA ||

 

 

एमपी के दमोह विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा से राहुल सिंह लोधी प्रत्याशी होंगे। आज दमोह में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ पत्रकारों से चर्चा के दौरान घोषणा की। राहुल सिंह चार महीने पहले उपचुनावों के दौरान कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। उनको मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक कार्पोरेशन का अध्यक्ष भी हाल ही में बनाया गया था। राहुल लोधी ने पिछले चुनाव में वित्तमंत्री जयंत मलैया को हराया था। उधर सीएम के एलान के बाद एक बार फिर भाजपा में सरगर्मी बढ़ गई है। पूर्व मंत्री जयंत मलैया भी अपनी दावेदारी यहां से जता रहे थे।


By - SAGAR TV NEWS
27-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.