बाघिन ने दिया तीन शावकों को जन्म चहल कदमी करते नजर आये नन्हे शावक || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

पन्ना टाइगर रिजर्व से एक बार फिर बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। यहां बाघिन पी-234 (23) ने तीन नन्हे शावकों को जन्म दिया है। ये शावक दो से तीन माह के हो चुके हैं और अपनी मां के साथ चहल कदमी भी करने लगे हैं। पहली बार इन नन्हे शावकों के फोटो कैमरा ट्रैप में आये हैं। क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व उत्तम किमर शर्मा ने बताया कि बाघिन पी-234(23) पन्ना में ही जन्मी और यहीं पर पली बढी है। लगभग साढे तीन साल की इस युवा बाघिन ने कोर क्षेत्र से बाहर अकोला बफर को अपना नया ठिकाना बनाया है। यहीं पर इस बाघिन ने पहली बार तीन शावकों को जन्म दिया है। तीनों शावक 2 से 3 माह के हो चुके हैं और पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इन नन्हें मेहमानों के आने से पन्ना टाइगर रिजर्व में जहां खुशी का माहौल है, वहीं अकोला बफर क्षेत्र का आकर्षण और बढ़ गया है। बतादें कि पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र से लगे अकोला बफर को बीते दो-तीन सालो से सुरक्षित और संरक्षित कर बाघों के अनुकूल विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके परिणाम सामने आने लगे हैं। कोर से लगे बफर के इस जंगल में अब न सिर्फ कई बाघ विचरण करते हैं बल्कि अब यहां ब्रीडिंग भी होने लगी है। इस कामयाबी से पार्क प्रबंधन बेहद उत्साहित है और अकोला बफर की ही तर्ज पर अन्य क्षेत्रों को भी विकसित करने की योजना बना रहा है। ताकि कोर क्षेत्र में बाघों की बढ़ती आबादी को बफर के जंगल में अनुकूल माहौल व ठिकाना मिल सके।


By - Deepak Sharma (Panna,MP)
26-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.