सागर- भैंस चराने से रोकने पर चौकीदार के बेटे को इतना पी टा की बच नहीं सका, 5 पर मामला दर्ज !
सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र से मर्डर किये जाने का सनसनीख़ेज मामला सामने आया है। जहां भैंस चराने से रोकने पर एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। उसे काफी गंभीर चोटें आई थी। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन उसकी जान चली गयी। घटना जैसीनगर के सेनकुआं गांव की है। जहां चौकीदार के बेटे का पीट-पीटकर मर्डर किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की है। आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
बताया जा रहा है की जैसीनगर थाना अंतर्गत सेनकुआं गांव के जंगल में वन विभाग के प्लांटेशन में भैंस चराने से रोकने पर चौकीदार के बेटे रामराज अहिरवार को लाठी-डंडों से पीटा गया। उसे गंभीर चोटें आई थी। जिससे जैसीनगर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान सांसें उखड़ गयी।
मिली जानकारी के मुताबिक सेवन गांव निवासी गोपाल अहिरवार सेनकुआं के जंगल स्थित राहतगढ़ वन रेंज की काली पठार बीट के प्लांटेशन में चौकीदारी करते हैं। पिता के कहने पर सुबह के समय उनका बेटा रामराज प्लांटेशन की देखरेख के लिए पहुंचा था। तभी काली पठार गांव के कुछ लोग वहां भैंस चराने पहुंचे। जब रामराज ने उन्हें प्लांटेशन में भैंसे चराने मना किया तो विवाद हो गया। मृतक के पिता का आरोप है की वीर सिंह, सुरेंद्र, राजेंद्र, मंजी और शिवराज यादव ने मिलकर उनके बेटे पर हमला कर दिया। जिससे उसकी जान चली गई।
घटना का दुखद पहलु ये है की मृतक रामराज के चार बच्चे हैं। जो बेसहारा हो गए हैं। वहीं पत्नी का भी बुरा हाल है।
मामले में थाना प्रभारी जेपी ठाकुर का कहना है की मामला दर्ज किया गया है पंचनामा कार्यवाई कर डेड बॉडी का पीएम कराया गया है। आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।-----