चालक केबिन में बैठा था, कंटेनर में भड़का धुआं और देखते-देखते वाहन में सुलग उठी आग
कंटेनर का चालक केबिन में बैठा हुआ था, लेकिन उसे ज़रा भी भनक नहीं थी। तभी वहां से गुजर रहे राहगीर ने उसे बताया की कंटेनर में से धुआं निकल रहा है। जिसके बाद हड़कंप की स्थिति बन गयी। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही आग भड़क चुकी थी। और उसमें रखा हुआ सामान धू-धू कर जलने लगा। धुंए का गुबार उतने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सागर रोड देरी तिराहे के पास से सामने आई है। आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। वहीं सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
बताया जा रहा है की छतरपुर के सागर रोड पर देरी तिराहे के आगे अचानक हड़कंप की स्थिति बन गयी थी। घटना के दौरान कंटेनर सड़क किनारे खड़ा हुआ था। तभी उसमें से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। शुरुआत में लोगों को लगा की तकनीकी खराबी से धुआं निकल रहा होगा। लेकिन कुछ समय बाद जब धुआं बढ़ता गया, तब मालूम हुआ की आग लग चुकी है। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गयी। लेकिन आग कंटेनर के अंदर लगी हुई थी। जिसे बुझाने में सावधानी बरतनी पड़ी। क्योंकि अंदर सामान रखा हुआ था। जो आग की चपेट में आ गया। कुछ समय बाद दमकलकर्मियों ने काबू पाया।
इस दौरान सागर रोड पर यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए यातायात को व्यवस्थित किया था। फिलहाल कितना और क्या सामान आग में ख़ाक हुआ है इस बात की पूर्ण जानकारी सामने नहीं आ पाई थी। वहीं आगजनी के कारणों का खुलासा भी नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। जिसके बाद ही आग के कारणों का नुकसान का पता चल सकेगा। गनीमत की बात ये है की इस दौरान कोई जनहानि नहीं हो पाई।------