Sagar- पिता के बाद अब बेटा भी गिरफ्तार, खेत में पानी बहाने की बात पर हुआ था मर्डर

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में मामूली बात पर भाई ने ही भाई का मर्डर कर दिया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया है। हत्यारे को पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की वारदात को थाना क्षेत्र के पाण्डेर गांव में अंजाम दिया गया था।

 

 

 

जहां खेत में पानी बहाने की बात को लेकर दो भाइयों में विवाद हुआ। जिसमें भाई मंझले उर्फ़ कन्हई रैकवार ने अपने पुत्र रमेश के साथ मिलकर माणकलाल रैकवार के साथ लोहे के पाइप और डंडे से मारपीट की थी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल भेजा गया था। लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले को जांच में लेते हुए पड़ताल शुरू की गयी थी। एक आरोपी को पकड़ लिया गया था। वहीं अब दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

 

मामला बीते 28 अगस्त का है। पाण्डेर निवासी मृतक मानकलाल रैकवार के पुत्र ऊधम सिंह ने गढ़ाकोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। की उसके ही चाचा ने पिता के साथ मारपीट की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनुराग सुजानिया ने कार्यवाई करने दिशा निर्देश दिए थे। पुलिस अधिकारीयों के निर्देशन में टीम गठित की गयी। जहां आरोपी को तलाश करने मैदानी और तकनीकी प्रयास किये गए। संभावित जगहों पर उसकी तलाश की गयी। जिसके बाद पुलिस को सफलता मिली और आरोपी रमेश रैकवार को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप और डंडा भी बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।


By - sagar tv news
30-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.