सागर- मंहगाई पर कांग्रेस का अनोखा प्र दर्शन, सांकेतिक भीख मांगकर जताया विरोध,अलग-अलग प्र दर्शन

 

बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ फिर एक बार सड़कों पर प्रदर्शन देखने को मिला है। सागर जिले के बीना और खुरई में कांग्रेस ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसका तरीका साधारण नहीं था बल्किकार्यकर्ताओं द्वारा सांकेतिक रूप से भीख मांगकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया। साथ ही अनोखे अंदाज़ में विरोध जताया गया। बताया जा रहा है की बीना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहे से पेट्रोल पंप तक पैदल मार्च निकाला और सांकेतिक रूप से भीख मांगकर विरोध जताया। तो वहीं खुरई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी चौक पर इकठ्ठा होकर प्रदर्शन किया।

 

 

बताया गया की कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य सामग्री के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है।

 


खुरई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर समेत रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार रितु राय को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस ने साफ किया है कि महंगाई के मुद्दे पर उसका विरोध आगे भी जारी रहेगा।

 

 


By - Sagar tv news
29-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.