सागर- ड्राइवर ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाया और छात्र बोलेरो के नीचे आ गया, गं भीर हालत में रैफर

 

सागर जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ड्राइवर ने लापरवही बरतते हुए ब्रेक की बजाय एक्सीलेटर दबा दिया। जिससे बोलेरो तेज रफ़्तार में अनियंत्रित हो गयी। और साइकिल से कोचिंग जा रहे 13 साल के छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे छात्र बोलेरो के नीचे दब गया। किसी तरह मशक्कत करने के बाद उसे बाहर निकालकर तत्काल बीना सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां से गंभीर हालत होने के चलते उसे सागर रैफर किया गया है। बताया जा रहा है की हाईस्कूल के सामने बोलेरो वाहन ने छात्र को टक्कर मारी। वहीं कार दीवार से जाकर टकराई। गुस्साए लोगों ने ड्राइवर से हाथापाई की वहीं उसे पुलिस के हवाले भी किया।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक ऊदम बंजारा परिवार के साथ बोलेरो से जा रहे थे। खिमलासा हाईस्कूल और बस स्टैंड के सामने वाहन रोकने के दौरान चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया। लेकिन पैर एक्सीलेटर पर दब गया। जिससे बोलेरो अचानक तेज रफ्तार में आगे बढ़ी और साइकिल से जा रहे समीर अहिरवार को अपनी चपेट में ले लिया। बोलेरो ने सड़क किनारे लगी लोहे की रैलिंग तोड़ते हुए ग्राम पंचायत की दीवार को भी टक्कर मारी।

 

हादसे के बाद छात्र वाहन के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और 112 की मदद से बीना सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे सागर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई थी। आक्रोशित लोगों ने चालक के साथ हाथापाई भी की। जिसके बाद चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

 


थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जेसीबी की मदद से हटवाकर थाने पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 


By - Sagar tv news
29-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.