सागर- नाबालिग युवती को डरा धमकाकर 38 लाख का सोना 13 लाख नगद चुराए, मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार !
सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती को डरा धमकाकर चालीस तोला सोना और करीब 13 लाख रूपये नगद चोरी कर लिए गए। युवती को करीब डेढ़ साल तक लगातार ब्लैकमेल किया गया। जान से मारने की धमकी दी गयी जिससे वह खामोश रही। अब मामले का भंडाफोड़ हुआ है। जहां दो आरोपियों के अलावा दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 38 लाख का सोना और नगदी समेत 16 लाख 37 हजार का सामान बरामद किया। कुल मशरूका 54 लाख 37 हजार रूपये का है।
एसपी अनुराग सुजानिया ने सागर पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया की इसमें किसी तरह की चोरी जैसी कोशिश नहीं की गयी थी जिससे मामला पेचीदा था। पुलिस ने संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की जिसमें बीना निवासी आयुष मैना मुख्य आरोपी निकला। जिसने चालीस तोले सोने को गुना निवासी अपने मामा अंकुश वाल्मीकि के पास रखा था। जिसे गिरफ्तार किया। वहीं सहयोगी सतीश अहिरवार और मोनू पाल को भी हिरासत में लिया है। चोरी के पैसों से खरीदा सामान भी बरामद किया है।
घटना को लेकर बताया गया की फरियादी परिवार वर्तमान में अपने नए मकान में रह रहा है। जबकि पुराने पैतृक मकान में नगद राशि, सोने के जेवरात और अन्य कीमती सामान सुरक्षित रखा था। बीते 17 जून 2026 को पुराने मकान में रखे सामान की जांच करने पर नगद राशि और कीमती सामान गायब मिला। जिसकी शिकायत बीना थाने में की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पड़ताल करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ, संदिग्धों की तस्दीक की गयी। संदिग्ध को हिरासत में लेने पर सामने आया की आरोपी द्वारा फरियादी परिवार की नाबालिग युवती को ब्लैकमेल कर और जान से मारने की धमकी देकर दबाव बनाया जाता था।
उससे चोरी कराई गई। पलिस ने आरोपी आयुष मैना को गिरफ्तार किया। जिसने चालीस तोला सोना और 13 लाख की नगदी की बात कबूली। पैसों से कई सामानों की खरीदी की। जो पुलिस ने जब्त किया। सोने को गुना निवासी मामा अंकुश वाल्मीकि के पास रखा था। आरोपी को भी गिरफ्तार किया। वहीं सोना बरामद किया। जिनमें कीमती जेवर शामिल हैं। वहीं आयुष से कार,बुलेट बाइक, आईफोन मोबाइल, समेत अन्य सामान जब्त किया।
पुलिस ने 38 लाख का सोना और 16 लाख 37 हजार का सामान जब्त किया। इस तरह कुल मशरूका 54 लाख 37 हजार रूपये बरामद किया। मुख्य आरोपी आयुष मैना को रिमांड पर लिया गया है। वहीं दो सहयोगियों बीना निवासी सतीश अहिरवार और गुना निवासी मोनू पल को जेल भेजा गया है।