सागर-तीन रास्ते बंद, पुलिया-नदियां उफान पर… घंटों फंसे रहे लोग, खुरई में बारिश का कहर |SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के खुरई में लगातार हो रही बारिश ने रक्षाबंधन के त्योहार पर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज बारिश के बाद नदी-नाले और पुलियाओं में पानी का जलस्तर बढ़ गया, जिसके चलते खुरई क्षेत्र के तीन प्रमुख मार्गों पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। कहीं पुलिया के ऊपर पानी बहता नजर आया, तो कहीं नदी के बढ़े जलस्तर ने रास्ता रोक दिया। हालात ऐसे बने कि लोगों को घंटों पानी उतरने और रास्ता खुलने का इंतजार करना पड़ा।

 

सबसे पहले तस्वीर सिलोधा-प्यासी मार्ग से सामने आई, जहां लगातार बारिश के बाद पुलिया उफान पर आ गई। पुलिया के ऊपर से तेज रफ्तार में पानी बहने लगा। पानी का बहाव इतना तेज था कि यहां से निकलना जोखिम भरा हो गया। इसके बावजूद कुछ लोगों ने जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करने की कोशिश की, जबकि ज्यादातर लोग सुरक्षित दूरी पर खड़े होकर पानी कम होने का इंतजार करते नजर आए।

 

 

इधर, खुरई-रजवांस रोड पर बेरी के पास नरेन नदी का जलस्तर बढ़ने से रास्ते पर आवागमन बाधित रहा। नदी का पानी बढ़ने के कारण लोगों को रास्ता पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं खुरई-राहतगढ़ मार्ग पर माला घाट में बीना नदी का पानी भी बढ़ गया, जिसके चलते इस मार्ग पर भी आवाजाही प्रभावित हुई। रक्षाबंधन के दिन तीन अलग-अलग मार्गों पर रास्ता बंद होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ गई। कई लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए रास्ता खुलने का इंतजार करते रहे।

 

बारिश के कारण बने इन हालातों ने एक बार फिर नदी और पुलिया वाले मार्गों पर सावधानी बरतने की जरूरत सामने ला दी है। फिलहाल प्रशासन और स्थानीय लोग जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे हैं। तेज बारिश के बीच इन मार्गों से गुजरने वाले लोगों से सावधानी बरतने और पानी के तेज बहाव में पुलिया या नदी पार करने का जोखिम नहीं उठाने की अपील की जा रही है।

 

 


By - Sagar tv news
29-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.