साड़ी के सहारे हवेली में उतरे चोर, 40 लाख से ज्यादा की चोरी, कीमती जेवर समेत नगदी ले उड़े

 

 

 

चोरों ने इतने शातिराना तरीके से एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया की किसी को भनक नहीं लगी। अज्ञात चोर साड़ी के सहारे एक हवेली में उतरे और 40 लाख रूपये से ज्यादा के जेवर-नगदी पर हाथ साफ़ कर दिया। एक ही परिवार के दो व्यापारियों के घर में चपत लगाई गयी। जबकि किसी को कानों कान भनक नहीं लगी। चोरी की घटना मुरैना जिले के बागचीनी की है। हैरानी की बात ये है की छिपाकर रखे गहने भी चोरी किये गए। चोरों ने अलमारी-कुंडियां कटर से काटीं। इसके बाद एक पोस्ट ऑफिस के ताले तोड़कर उसे भी निशाना बनाया हालांकि वहां कुछ नहीं मिल सका। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। 

 

जानकारी के मुताबिक बागचीनी में दीपक अग्रवाल और प्रकाश अग्रवाल अपनी पुश्तैनी हवेली में निवास करते हैं। दोनों के परिवार हवेली के अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। जब सुबह करीब छह बजे घरवालों की नींद खुली तो कमरों के ताले और कुंडियां टूटी मिलीं। सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियां और सूटकेस खाली थे। बताया गया की चोर हवेली की छत से साड़ी बांधकर आँगन में उतरे। साड़ी में जगह-जगह गांठ लगाई गई थी। कमरों की कुंडियां कटर से काटीं और अंदर घुसकर चोरी की। एक सूटकेस छत पर छोड़ दिया। 

 

स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले दीपक अग्रवाल के घर से चोरों ने 18 लाख रुपये नकद, छह पुश्तैनी सोने की मोहर, 12 अंगूठियां, तीन हार, एक जोड़ी झुमकी, समेत अन्य कीमती जेवर चुराए। खास बात यह है कि दीपक अग्रवाल ने नकदी और जेवर एक पानी के कैंपर में रखकर अलमारी में रखे थे। चोर कैंपर को भी उठाकर ले गए। जो बाद में घर के पीछे पड़ा मिला। 

जबकि कपड़े और बर्तनों का व्यापार करने वाले प्रकाश अग्रवाल के घर से 25 हजार रुपये नकद, करीब सात तोला सोने की सीतारानी और 500 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। दोनों घरों से चोरी हुए सामान की कीमत 40 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। 

चोरों ने बागचीनी के पोस्ट ऑफिस को भी निशाना बनाया था लेकिन वहां कोई नगदी या कीमती सामान नहीं मिला। 

 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।

 

------मुरैना से योगेश पाराशर सागर टीवी न्यूज़।------


By - sagar tv news
29-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.