चलती ट्रेन में 30 बच्चों की बिगड़ी तबियत, आनन-फानन में पहुंचे डॉक्टर, 50 मिनिट खड़ी रही ट्रेन
चलती एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक से बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। जिससे रेल्वे स्टेशन पर हड़कंप की स्थिति बन गयी। तकरीबन तीस बच्चों की ऐसी तबीयत खराब हुई की स्टेशन पर ट्रेन को करीब पचास मिनिट तक रोककर रखना पड़ा। बताया गया की बच्चों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत हुई थी। जिसके बाद स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग और रेल्वे के डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों का इलाज किया। मामला खंडवा जिले से सामने आया है। जहां बीते शुक्रवार की रात निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जा रही मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप मच गया।
ट्रेन में सफर कर रहे एक स्कूल के करीब 30 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही खंडवा रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग और रेलवे के डॉक्टरों की टीम ने बच्चों की जांच कर इलाज किया। बच्चे दिल्ली यात्रा से लौट रहे थे। उन्होंने ट्रेन की पेंट्रीकार से भोजन किया था। करीब चार घंटे बाद ही उनकी तबीयत खराब होने लगी। हालत बिगड़ने की सूचना मिलने पर खंडवा स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। जिसके लिए ट्रेन को स्टेशन पर करीब 50 मिनट तक रोकना पड़ा। गनीमत की बात ये है की किसी भी बच्चे की स्थिति गम्भीर नहीं हुई।
सीएमएचओ डॉ. OP जुगतावत के मुताबिक बच्चों को उल्टी-दस्त की दवा के साथ ओआरएस पैकेट उपलब्ध कराए गए। जांच में 30 में से पांच बच्चों की हालत गंभीर थी। दो बार स्वास्थ्य जांच के बाद सभी बच्चों को दवाइयां देकर आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया। ऐसी जानकारी है की रेलवे और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने बच्चों के साथ भुसावल तक यात्रा करते हुए निगरानी भी की। वहीं फूड पॉइजनिंग की आशंका को देखते हुए मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान स्टेशन पर प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।------