रक्षाबंधन पर रेल्वे ट्रैक पर पहले बेटा फिर माता-पिता भी चल बसे, वजह जानकार चौंक जाएंगे आप !
रक्षाबंधन के डिओन लोग खुशियां मना रहे थे बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांध रही थी। इसी बीच एक दुखद घटना ने सभी को झखझोर के रख दिया। जहां एक बेटे ने ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। तो कुछ समय बाद ही माता-पिता भी ट्रेन की चपेट में आ गए और खुद की ज़िंदगी को ख़त्म कर दिया। इस घटनाक्रम ने न सिर्फ सनसनी फैलाई बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर दिया। सनसनीखेज मामला दमोह जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।
जानकारी के मुताबिक मुकेश अहिरवार ने करैया गांव के पास ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी। इसके कुछ समय बाद दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपुरा फाटक के पास उसके माता-पिता भारत अहिरवार और उमा अहिरवार भी ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी जान चली गई। घटना के पीछे का वास्तविक कारण फिलहाल साफ़ नहीं हो पाया है। शुरूआती तौर पर पारिवारिक विवाद को संभावित कारण बताया जा रहा है।
हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच शुरू की गयी है पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। एक ही परिवार के तीन लोगों की जान जाने की खबर के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है।------ मामले में कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार का कहना है की जांच की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।