Sagar- बरसते पानी में भी उत्साह नहीं हुआ कम, शोभायात्रा में दिखा अद्भुत नज़ारा, सामाजिक एकता का संदेश

 

पानी बरस रहा था लेकिन उत्साह और हौसला ऐसा था की लोग बढ़ते ही चले जा रहे थे। जगह-जगह लोग स्वागत करने खड़े हुए थे। ये नज़ारा सागर जिले के देवरी से सामने आया है जहां लवकुश जयंती पर कुशवाहा समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली। नगर के प्रमुख मार्गों से बाइक रैली निकली। विधायक वृजबिहारी पटेरिया समेत कई अन्य लोगों ने फूल बरसाकर समाज के लोगों का स्वागत किया। बारिश के बीच भी लोगों में उत्साह देखने मिला। बाइक रैली, शोभायात्रा और आकर्षक झांकी के साथ निकले जुलूस में समाज के वरिष्ठजन, युवा और बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। चल समारोह की शुरुआत शहर के हाईस्कूल चौराहे से हुई। इसके बाद जुलूस सहजपुर चौराहा, नगरपालिका, बस स्टैंड होते हुए सिविल लाइन चौराहे तक पहुंचा।

 

 

 

 

बाइक रैली और झांकी के साथ लोग उत्साहपूर्वक जुलूस में शामिल हुए। आकर्षक झांकी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। आयोजन के माध्यम से कुशवाहा समाज ने सामाजिक एकता और सहभागिता का संदेश भी दिया। सिविल लाइन चौराहे पर देवरी विधायक बृजबिहारी पटैरिया समेत लोधी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश लोधी ने कुशवाहा समाज के वरिष्ठ लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं पुष्प वर्षा कर भी स्वागत किया गया। जुलूस के बाद कृषि उपज मंडी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयोजन के दौरान भाजपा की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों, सामाजिक पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखे। जहां समाज की एकता, संगठन और सामाजिक सहभागिता पर जोर दिया


By - sagar tv news
29-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.