करणी सेना के गुट आपस में भिड़े, डबल मर्डर से फैली सनसनी | SAGAR TV NEWS |

 

मध्य प्रदेश के उज्जैन में बुधवार देर रात करणी सेना से जुड़े दो गुटों के बीच विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के कनीपुरा स्थित लक्की दरबार ढाबे के पास हुए इस घटनाक्रम में राहुल सिंह और जितेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई। वहीं, पप्पू जाट और श्रवण कुमार राव घायल हुए हैं। वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

 

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत करणी सेना के पद को लेकर हुई पुरानी कहासुनी से हुई थी। करीब दो दिन पहले भी राहुल सिंह और शक्ति सिंह के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार रात दोनों पक्ष एक जगह जुटे थे। खास बात यह रही कि बातचीत के दौरान सभी ने साथ बैठकर खाना भी खाया। खाना खाने के दौरान मामला सुलझने की जगह और भी जायदा बिगड़ गया, देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया।

 

 

मृतक राहुल सिंह के मामा हेमंत सिंह चौहान के अनुसार, रात करीब 11 बजे राहुल के भाई के मोबाइल पर शक्ति सिंह का फोन आया। फोन पर कथित तौर पर कहा गया कि अगर राहुल को बचा सकते हो तो बचा लेना। सूचना मिलते ही परिवार के लोग राहुल को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप है कि तब तक हमलावर वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग रहे थे।

 

 

मौके पर राहुल सिंह और उसके साथी जितेंद्र सिंह गंभीर हालत में लहूलुहान पड़े मिले। दोनों के शरीर पर चाकू और तलवार से हमले के निशान थे। परिजन और अन्य लोग दोनों को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पप्पू जाट और श्रवण कुमार राव भी हमले में घायल हुए, जिनका उपचार कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद शक्ति सिंह ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुलाया। इनमें अर्पित, रमेश, सोनू बंजारा, अन्ना सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। हमलावरों की संख्या करीब 10 से 15 बताई जा रही है। आरोप है कि इनके पास चाकू और तलवार जैसे धारदार हथियार थे।

 


चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि मृतक और आरोपी पहले साथ बैठकर खाना खा रहे थे और पुराने विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान दोबारा विवाद शुरू हो गया। इसके बाद शक्ति सिंह ने अपने साथियों को बुलाकर राहुल और उसके साथियों पर हमला कर दिया, पुलिस ने घायल श्रवण कुमार के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को राउंडअप कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

 

 


By - Sagar tv news
27-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.