पानी भराव क्षेत्र में लगी थी प्रदर्शनी, करंट के संपर्क में आया युवक नहीं बच सका, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

 

तालाब के पानी भराव वाले क्षेत्र में प्रदर्शनी लगी हुई थी। जहां बारिश के बाद एक दर्दनाक घटना सामने आई है। करंट की चपेट में आ जाने से एक युवक की जान चली गई। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। अब सुरक्षा और बिजली व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। घटना छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना इलाके से सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया।

 

 

 

बताया जा रहा है की मंडी रोड स्थित एकता विकास प्रदर्शनी में करंट की चपेट में आने से 28 साल ने युवक ने दम तोड़ दिया। दरअसल सराफ सागर के पानी भराव क्षेत्र में एकता विकास प्रदर्शनी लगी हुई है। प्रदर्शनी बंद थी लेकिन परिसर में बिजली की सप्लाई चालू होने की बात सामने आई है। गढ़ीमलहरा निवासी अमन चौरसिया कथित रूप से करंट के संपर्क में आ गया जिससे उसकी जान चली गयी। जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।

 

 

 


बड़ा सवाल ये है की जब प्रदर्शनी बंद थी तो बिजली की सप्लाई चालू क्यों थी। सुरक्षा उपकरणों को लेकर क्या लापरवाही बरती गयी ये जांच का विषय है।

इस हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक अमन चौरसिया के परिवार में मातम छा गया। परिवार को गहरा सदमा लगा है।

फिलहाल पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। जिसके बाद ही यह साफ़ हो सकेगा की युवक की जान किन परिस्थितियों में गयी है। पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है।-----


By - sagar tv news
27-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.