Sagar - जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर दिखी गंगा जमुना तहज़ीब, हिंदू-मुस्लिम एकता भाईचारे की मिसाल

 

 

सागर जिले के देवरी में भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर भव्य जुलूस निकाला गया था। जिसमें गंगा जमुनी तहजीब और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। जिसने नगर की खूबसूरती को और भी बढ़ा दिया। लोगों में जमकर उत्साह नज़र आया। इस्लाम के आख़िरी पैगंबर की सालगिरह पर मुस्लिम समाज ने भव्य जुलूस निकाला। नगर की गलियां रोशनी और सजावट से जगमगाती नजर आईं। जुलूस में युवा, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

दरअसल ईद मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम समाज द्वारा करीब एक हफ्ते पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। अलग-अलग इलाकों में झंडे, बैनर, फ्लेक्स और होर्डिंग लगाए गए। आकर्षक विद्युत सजावट से कई मोहल्ले रोशन रहे। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। जुलूस गांधी वार्ड स्थित बस स्टैंड से शुरू हुआ। जो संजय नगर पहुंचा। जहां मुस्लिम समाज के लोगों ने शामिल लोगों का इस्तकबाल किया। यहां पानी और तबर्रुक का वितरण भी किया गया।

 

इसके बाद जुलूस सिविल लाइन चौराहा, मुख्य सड़क, गांधी वार्ड, नगर पालिका चौराहा, शाह मोहल्ला और रंगरेज मोहल्ला होते हुए मदीना मस्जिद पहुंचा। यहां धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जुलूस के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। डीजे और धार्मिक धुनों के बीच युवा उत्साह के साथ झूमते नजर आए। बच्चे और बुजुर्ग भी जुलूस में शामिल रहे। जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। सबसे ख़ास बात ये थी की हिंदू समाज के लोगों ने भी सद्भाव और भाईचारे का सन्देश दिया।

 

 

जनसेवा समिति अध्यक्ष गुटी खान और नपा उपाध्यक्ष नईम खान का भी स्वागत किया गया। जगह-जगह हुए स्वागत और सेवा कार्यों ने देवरी की साझा संस्कृति और आपसी सौहार्द की तस्वीर सामने रखी। लोगों ने इसे नगर की गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की मिसाल बताया। प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गयी थी। जिससे जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। आपसी भाईचारे ने सभी का ध्यानाकर्षित किया।

 

------देवरी से सौरभ नगरिया सागर टीवी न्यूज़।------


By - sagar tv news
27-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.