आस्था और डबल पैसों का लालच देकर बाबा ने किया खेला, लोगों से ठगे डेढ़ करोड़, बाबा पर गंभीर आरोप !

 

आस्था और ब्याज के नाम पर लोगों के साथ खेला किये जाने का मामला सामने आया है जिसमें एक बाबा पर लोगों ने करीब डेढ़ करोड़ रूपये की ठगी किये जाने के गंभीर आरोप लगाए। बाबा पर आरोप हैं की उन्होंने कर्म-धर्म पुण्य और अधिक ब्याज का लालच देकर कई गांव के लोगों को अपना शिकार बनाते हुए उनसे मोटी रकम ले ली। लेकिन अब उसे वापिस नहीं लौटाया जा रहा। ये आरोप दतिया जिले में गुरैया के पहाड़ पर स्थित सिद्ध बाबा स्थान पर रहने वाले राधेश्याम बाबा पर लग रहे हैं। इसी को लेकर लोगों ने एसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। ठगी का शिकार हुए निरावल, बिड़निया, खैरी समेत आसपास के अन्य गांवों के ग्रामीण दतिया एसपी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने एसपी को लिखित आवेदन सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

 

 

लोगों का ऐसा आरोप है की राधेश्याम बाबा लंबे समय से गुरैया के पहाड़ पर सिद्ध बाबा स्थान पर रह रहे हैं। आसपास के लोग धार्मिक आस्था के चलते उनके संपर्क में आये। तभी बाबा ने धर्म-कर्म और आर्थिक लाभ से जुड़ी बातें बताकर लोगों को अपने भरोसे में लिया। आरोप है कि लोगों को रकम जमा करने पर अधिक ब्याज मिलने का भरोसा भी दिलाया गया। जिससे लोगों ने विश्वास करते हुए अपनी कमाई और जमा पूंजी बाबा को सौंप दी। लेकिन रूपये वापिस मांगे जाने पर बहाने बनाये जाने लगे। तब लोगों को ठगी का अहसास हुआ। ग्रामीणों ने डेढ़ करोड़ के लेनदेन के आरोप लगाए हैं।

 

 

 

 

 

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर रकम के लेनदेन का रिकॉर्ड जुटाए जाने की बात कहते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

मामले में एडिशनल एसपी मंजीत सिंह चावला का कहना है कि पैसों के लेनदेन का मामला सामने आया है सिविल लाइन थाना प्रभारी द्वारा इसकी जांच की जाएगी।------


By - sagar tv news
27-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.